मितानिन दिवस पर महापौर रामू रोहरा ने शहरी मितानिनों का किया सम्मान

स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की सराहना, कहा- घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में मितानिनों की अहम भूमिका

धमतरी। मितानिन दिवस के अवसर पर विंध्यवासिनी वार्ड स्थित नवीन सामुदायिक भवन में शहरी मितानिन दीदियों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर नगर निगम महापौर रामू रोहरा ने मितानिनों को सम्मानित कर उनके सेवाभाव, समर्पण और स्वास्थ्य सेवाओं में योगदान की सराहना की।

मितानिन दीदियां घर-घर तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने की मजबूत कड़ी

महापौर ने कहा कि मितानिन दीदियां स्वास्थ्य सेवाओं की महत्वपूर्ण कड़ी हैं। वे घर-घर पहुंचकर गर्भवती महिलाओं एवं नवजात शिशुओं की देखभाल, बच्चों के टीकाकरण, पोषण और स्वास्थ्य योजनाओं के प्रति लोगों को जागरूक करती हैं। विशेषकर जरूरतमंद परिवारों तक स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ पहुंचाने में उनकी भूमिका सराहनीय है।

मितानिनों के सेवाभाव और समर्पण को किया गया सम्मानित

उन्होंने कहा कि मितानिन दीदियों का समर्पण और निस्वार्थ सेवाभाव समाज के लिए प्रेरणादायक है। उनके योगदान का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अखिलेश सोनकर, युगल किशोर यादव, हिमानी साहू, पार्षद चंद्रभागा साहू, अज्जू देशलहरे, गजेंद्र कंवर, कुलेश सोनी, आशा लोधी, शैलेश रजक, एल्डरमैन भागवत यादव, सीमा चौबे, धनीराम सोनकर, नंदू लोधी, भागवत साहू सहित बड़ी संख्या में वार्डवासी एवं शहरी मितानिन दीदियां उपस्थित रहीं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *