कस्टम मिलिंग में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, 550 क्विंटल धान जब्त

कुरूद की शिवनाथ राइस इंडस्ट्रीज पर कार्रवाई, 17 अन्य राइस मिलर्स को भी जारी किया गया नोटिस

धमतरी। कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा नहीं करने और अनुबंध की शर्तों का उल्लंघन करने वाले राइस मिलर्स के खिलाफ जिला प्रशासन ने कार्रवाई तेज कर दी है।

कस्टम मिलिंग में लापरवाही पर प्रशासन की सख्ती, 14 लाख का धान जब्त

खाद्य विभाग और मार्कफेड की संयुक्त टीम ने कुरूद स्थित शिवनाथ राइस इंडस्ट्रीज की जांच कर 550 क्विंटल धान जब्त किया है। जब्त धान की अनुमानित कीमत करीब 14 लाख रुपये है।

चावल जमा नहीं करने वाले 17 राइस मिलर्स को नोटिस

जांच में पाया गया कि संबंधित मिल द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान की कस्टम मिलिंग के तहत निर्धारित मात्रा में चावल जमा नहीं कराया गया,जिस पर कस्टम मिलिंग चावल उपार्जन आदेश-2016 और आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की गई। जिले के 17 अन्य राइस मिलर्स को भी लापरवाही के मामले में नोटिस जारी किए गए हैं।

जिले में 5.96 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी

खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में जिले के 1,29,593 किसानों ने धान विक्रय के लिए पंजीयन कराया था। इनमें से 1,24,465 किसानों से कुल 5,96,522.16 मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई, जिसकी कुल कीमत 1,41,432.62 लाख रुपये रही।

धान उपार्जन और कस्टम मिलिंग में अनियमितताओं पर प्रशासन की नजर जारी

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कस्टम मिलिंग के तहत चावल जमा नहीं करने और निर्धारित नियमों का उल्लंघन करने वाले राइस मिलर्स के विरुद्ध आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी। धान उपार्जन एवं मिलिंग व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *