
पोटियाडीह के किसान दंपती को धान विक्रय और कृषक उन्नति योजना के तहत मिला 3,709 रुपये प्रति क्विंटल का कुल लाभ
धमतरी। राज्य शासन की कृषक हितैषी योजनाओं से किसानों को आर्थिक संबल मिल रहा है। इसका उदाहरण जिले के पोटियाडीह धान उपार्जन केंद्र से जुड़े किसान दंपती चुम्मन लाल एवं उनकी पत्नी वेदबाई मुजगन हैं, जिन्हें धान विक्रय के साथ आदान सहायता का लाभ मिला है।
3,709 रुपये प्रति क्विंटल के कुल लाभ से किसानों में खुशी
किसान दंपती ने कुल 26.90 क्विंटल गोल्डन धान का विक्रय किया। इसमें चुम्मन लाल ने 20.90 क्विंटल और वेदबाई ने 6 क्विंटल धान बेचा। उन्हें 3,050 रुपये प्रति क्विंटल की दर से धान विक्रय राशि तथा कृषक उन्नति योजना के तहत 659 रुपये प्रति क्विंटल आदान सहायता मिलाकर कुल 3,709 रुपये प्रति क्विंटल का लाभ प्राप्त हुआ।
धान का उचित मूल्य और आदान सहायता, किसानों को मिला दोहरा आर्थिक संबल
कृषक उन्नति योजना के तहत खरीफ वर्ष 2026-27 में पात्र किसानों को 13,839 रुपये प्रति एकड़ की आदान सहायता राशि सीधे आधार लिंक्ड बैंक खाते में प्रदान की जा रही है। यह सहायता सत्यापित बोए गए रकबे के आधार पर दी जाती है।
किसान हितैषी योजनाओं के लिए किसान दंपती ने मुख्यमंत्री का जताया आभार
किसान दंपती ने कहा कि धान का उचित मूल्य और आदान सहायता मिलने से खेती की लागत पूरी करने तथा आगामी कृषि कार्यों की तैयारी में मदद मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री साय एवं राज्य शासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल किसानों को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने में सहायक है।

