
टिकरापारा में महिला के घर में घुसकर की थी गाली-गलौज और मारपीट, तलवार व लकड़ी के डंडे जब्त
धमतरी। टिकरापारा में घर में घुसकर तलवार और लाठी-डंडों से लैस होकर महिला एवं उसके परिजनों को धमकाने के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार कर आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तलवार और लकड़ी के डंडे जब्त किए हैं।सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
21 अक्टूबर की घटना में चार आरोपियों की हुई गिरफ्तारी
पुलिस के अनुसार, घटना 21 अक्टूबर की रात करीब 10:30 बजे की है। प्रार्थिया अपने घर के आंगन में बच्चे को खिला रही थी, तभी 10 से 12 लोग हथियार लेकर घर में घुस आए। आरोपियों ने उसके भाई के संबंध में पूछताछ करते हुए गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने उसकी मां के घर पहुंचकर भी हंगामा किया और हथियार लहराकर दहशत फैलाने की कोशिश की।
सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल
प्रार्थिया की रिपोर्ट पर सिटी कोतवाली में अपराध तहत बीएनएस एवं आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया गया था। एसपी निर्देशन में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 25 नवंबर को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार आरोपी
- राहुल मसीह (26 वर्ष), निवासी टिकरापारा, शारदा चौक, धमतरी।
- भोला शंकर यादव उर्फ सागर यादव (30 वर्ष), निवासी नयापारा वार्ड, बजरंग चौक, धमतरी।
- शालेम मसीह उर्फ अविनाश मसीह (20 वर्ष),निवासी टिकरापारा तालाब के पास, धमतरी।
- शुभम नेताम (24 वर्ष), निवासी रिसाईपारा पश्चिम, धमतरी।

