ग्राम मूरा में जुआ खेलते दो आरोपी गिरफ्तार, 1,030 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त

बिरेझर पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर दी दबिश, जुआ एक्ट के तहत की वैधानिक कार्रवाई

धमतरी। जिले में जुआ, सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।  इसी दौरान बिरेझर पुलिस को सूचना मिली कि ग्राम मूरा स्थित रंगमंच के पास कुछ लोग रुपये-पैसों का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं,जिसकी सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर जुआ खेलते दो आरोपियों को पकड़ा। उनके कब्जे एवं जुआ फड़ से 1,030 रुपये नगद और ताश की 52 पत्ती जब्त कर दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 3(2) जुआ एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की है।

गिरफ्तार आरोपी

  1. बंशीलाल साहू (38 वर्ष), निवासी ग्राम मूरा।
  2. टिकेश साहू (33 वर्ष), निवासी ग्राम मूरा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *