
तहसीलदार चुम्मन सिंह ध्रुव को रिटर्निंग ऑफिसर और सीएमओ भरत लाल साहू को मिली सहायक रिटर्निंग ऑफिसर की जिम्मेदारी
बड़ीकरेली नगर पंचायत में चुनावी तैयारियां शुरू
धमतरी। नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2026 (दिसंबर) की तैयारियों के तहत कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी अबिनाश मिश्रा ने नवगठित नगर पंचायत बड़ीकरेली में निर्वाचन कार्यों के संचालन के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्ति की है।
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने जारी किया नियुक्ति आदेश
जारी आदेश के अनुसार तहसीलदार चुम्मन सिंह ध्रुव को रिटर्निंग ऑफिसर तथा मुख्य नगरपालिका अधिकारी भरत लाल साहू को सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति छत्तीसगढ़ नगरपालिका निर्वाचन नियम, 1994 के नियम 14 के तहत की गई है।

