ग्राम कोहका में पुलिस की दबिश, 21 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार

आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज, न्यायालय में पेश करने के बाद आरोपी को भेजा गया जेल

धमतरी। जिले में अवैध शराब के निर्माण, बिक्री एवं परिवहन पर अंकुश लगाने के लिए धमतरी पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है।एसपी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना अकला डोंगरी पुलिस ने ग्राम कोहका में दबिश देकर 21 लीटर हाथ भट्टी निर्मित कच्ची महुआ शराब जब्त की है। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

अवैध शराब के मामले में 57 वर्षीय भारत लाल मंडावी गिरफ्तार

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, 20 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिलने पर थाना अकला डोंगरी पुलिस ने ग्राम कोहका निवासी भारत लाल मंडावी, उम्र 57 वर्ष, निवासी ग्राम कोहका के घर पर दबिश दी। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बरामद की गई, जिसे विधिवत जब्त किया गया तथा आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया।बाद में न्यायालय में पेश करने पर जेल वारंट जारी होने के बाद आरोपी को जेल दाखिल कराया गया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *