शिक्षक तेजराम साहू ने बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन, 200 से अधिक विद्यार्थियों को कराया न्योता भोजन

बाल दिवस पर अनूठी पहल, विद्यार्थियों को भोजन कराने के साथ पेन वितरित कर शिक्षा के प्रति किया प्रेरित

धमतरी। जन्मदिन को यादगार बनाने के लिए लोग अलग-अलग तरीके अपनाते हैं, लेकिन शासकीय माध्यमिक शाला सेलदीप के शिक्षक तेजराम साहू ने अपना जन्मदिन विद्यार्थियों के साथ मनाकर एक सराहनीय मिसाल पेश की।

शिक्षक तेजराम साहू ने जन्मदिन पर बच्चों को कराया न्योता भोजन

बाल दिवस के अवसर पर उन्होंने अपना जन्मदिन बच्चों को समर्पित करते हुए प्रधानमंत्री पोषण शक्ति मिशन के अंतर्गत न्योता भोजन का आयोजन किया। इस अवसर पर 200 से अधिक विद्यार्थियों को पूड़ी, पकौड़े और खीर का स्वादिष्ट भोजन कराया गया।

विद्यार्थियों को पेन बांटकर शिक्षा के प्रति किया प्रोत्साहित

इस अवसर पर साहू ने सभी विद्यार्थियों को पेन भी वितरित किए और उन्हें मन लगाकर पढ़ाई करने तथा जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उनकी इस पहल से विद्यालय परिसर में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।कार्यक्रम के दौरान प्रधानपाठक सुखित राम ध्रुव सहित विद्यालय के समस्त शिक्षकों और विद्यार्थियों ने मिलकर केक काटकर श्री साहू को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। शाला परिवार की ओर से उन्हें स्नेह स्वरूप उपहार भी भेंट किया गया।

बच्चों की मुस्कान को बताया जन्मदिन का सबसे बड़ा उपहार

शिक्षक तेजराम साहू ने कहा कि बच्चों की मुस्कान ही उनके लिए सबसे बड़ा उपहार है। बच्चों को बेहतर पोषण और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा मिले, इसके लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

शिक्षक की अनूठी पहल की ग्रामीणों और शाला परिवार ने की सराहना

इस अवसर पर प्रधानपाठक सुखित राम ध्रुव,मिलेश्वरी साहू, छबि निषाद, नोहर साहू, अनीता साहू,दीपा साहू, चंपा ध्रुव,उजाला, गोपेश्वरी ध्रुव, सुनीता साहू, लोकु कंवर, धानबाई, पिंकी यादव, झूनाबाई सहित शाला परिवार के सदस्य, विद्यार्थी एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने शिक्षक की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास बच्चों के प्रति शिक्षकों के स्नेह और सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *