
जिले के 1.31 लाख से अधिक किसानों का पंजीयन, 10,196 किसान बेच चुके हैं धान; 209.87 हेक्टेयर रकबा समर्पित
धमतरी। खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के तहत जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी जारी है। जिले में अब तक 10,196 किसानों से कुल 3,55,257.60 क्विंटल धान का उपार्जन किया जा चुका है। वहीं, 4,403 किसानों ने 209.87 हेक्टेयर रकबा समर्पित किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में इस वर्ष कुल 1,31,491 किसानों का पंजीयन हुआ है। इनमें 77,603 सीमांत, 51,493 लघु और 2,395 दीर्घ कृषक शामिल हैं। अब तक 10,196 किसान धान बेच चुके हैं, जबकि 1,21,295 किसानों से खरीदी शेष है।
मोटा, पतला और सरना धान की खरीदी
27 नवंबर तक उपार्जित धान में 2,73,670.40 क्विंटल मोटा, 40,306.40 क्विंटल पतला और 41,280.80 क्विंटल सरना धान शामिल है।
28 और 29 नवंबर को साप्ताहिक अवकाश के कारण खरीदी रहेगी बंद
साप्ताहिक अवकाश के कारण 28 एवं 29 नवंबर को धान खरीदी बंद रहेगी। 30 नवंबर को खरीदी पुनः शुरू होगी। इसके लिए किसानों को 1,912 टोकन जारी किए गए हैं, जिनके माध्यम से 7,725.08 मीट्रिक टन धान खरीदी प्रस्तावित है।जिला प्रशासन द्वारा खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा, टोकन व्यवस्था, धान के सुरक्षित रखरखाव और पारदर्शी उपार्जन प्रक्रिया सुनिश्चित करने के लिए नियमित निगरानी की जा रही है। किसानों से निर्धारित तिथि और टोकन के अनुसार धान विक्रय करने की अपील की गई है।

