14 साल से लापता बालिका को धमतरी पुलिस ने ग्रेटर नोएडा से खोजा, सकुशल दस्तयाब

नाम और पहचान बदलने के बावजूद तकनीकी साक्ष्यों, NATGRID और सोशल मीडिया की मदद से मिली सफलता

धमतरी। पुलिस ने 14 साल पुराने गुमशुदगी के मामले में महत्वपूर्ण सफलता हासिल करते हुए वर्ष 2012 से लापता बालिका को ग्रेटर नोएडा (उत्तर प्रदेश) से सकुशल दस्तयाब किया है। एसपी के निर्देशन एवं एएसपी के मार्गदर्शन में थाना भखारा पुलिस ने आधुनिक तकनीक और लगातार प्रयासों से महिला की तलाश पूरी की।

वर्ष 2012 से लापता बालिका 14 साल बाद ग्रेटर नोएडा में मिली

पुलिस के अनुसार, भखारा थाना क्षेत्र के ग्राम सिलिडीह निवासी 14 वर्षीय बालिका 27 अक्टूबर 2012 को घर से मट्ठा लेने जाने की बात कहकर निकली थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। परिजनों की शिकायत पर वर्ष 2013 में धारा 363 भादवि के तहत मामला दर्ज किया गया था।

NATGRID और सोशल मीडिया बने पतासाजी में मददगार

लंबे समय से जारी पतासाजी के दौरान पुलिस ने NATGRID, फेसबुक, इंस्टाग्राम और अन्य तकनीकी साक्ष्यों की मदद ली। सीडीआर एवं सीएएफ से प्राप्त जानकारियों के आधार पर महिला के ग्रेटर नोएडा में रहने का पता चला। इसके बाद पुलिस टीम ने 23 नवंबर 2026 को उसे सकुशल दस्तयाब किया।

14 साल पुराने गुमशुदगी के मामले का हुआ निराकरण

वर्तमान में लगभग 28 वर्ष की महिला ने न्यायालय में दर्ज अपने कथन में बताया कि वर्ष 2012 में वह अपनी मां के पास चली गई थी। इसके बाद आगरा, दिल्ली और नोएडा क्षेत्र में रहकर मजदूरी करने लगी तथा वर्ष 2018 में विवाह कर लिया। महिला ने अपने साथ किसी प्रकार की जबरदस्ती अथवा अपराध होने से इनकार किया है।इस कार्रवाई से 14 वर्ष पुराने गुमशुदगी के प्रकरण का निराकरण हुआ। धमतरी पुलिस ने लंबित गुमशुदगी के मामलों में पतासाजी और कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *