मेघा में कांग्रेस का ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान, ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के लगाए नारे

बाजार चौक में जनचौपाल के बाद दुकानदारों और नागरिकों से किया जनसंवाद, मतदाता सूची में नाम जांचने की अपील

धमतरी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत मगरलोड ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के मेघा मंडल में बाजार चौक पर जनचौपाल एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर, पूर्व विधायक लेखराम साहू और मंडल प्रभारी एवं पूर्व मंडी अध्यक्ष नगरी राजेंद्र सोनी प्रमुख रूप से शामिल हुए।

मेघा बाजार चौक में कांग्रेस ने आयोजित की जनचौपाल एवं संवाद

जनचौपाल के बाद कांग्रेस नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने मेघा बाजार में भ्रमण कर दुकानदारों और आम नागरिकों से जनसंवाद किया। इस दौरान मतदाता सूची में अपना नाम जांचने और लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक रहने की अपील की गई। अभियान के दौरान ‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ के नारे भी लगाए गए।


तारिणी नीलम चंद्राकर ने लोकतंत्र और मताधिकार की सुरक्षा पर दिया जोर

जिला कांग्रेस अध्यक्ष तारिणी नीलम चंद्राकर ने कहा कि वोट बचाना ही देश और लोकतंत्र को बचाना है। उन्होंने आरोप लगाया कि मतदाता सूची में गड़बड़ी के माध्यम से लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने की कोशिश की जा रही है।कहा कि राहुल गांधी लगातार संविधान और संवैधानिक संस्थाओं की स्वतंत्रता का मुद्दा उठा रहे हैं। महंगाई, बेरोजगारी और किसानों की समस्याओं पर भी सरकार को जवाब देना चाहिए। लोकतंत्र किसी एक राजनीतिक दल की संपत्ति नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का अधिकार है।


लेखराम साहू ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर पर सक्रिय रहने की अपील की

पूर्व विधायक लेखराम साहू ने कहा कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने और काटने को लेकर कई तरह की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपने-अपने बूथों पर सक्रिय रहकर मतदाता सूची की निगरानी करने और पात्र मतदाताओं के नाम जुड़वाने की अपील की।

जिले के 47 मंडलों में अभियान चलाकर मतदाता सूची के प्रति लोगों को किया जा रहा जागरूक

मंडल प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज एवं प्रशासनिक महामंत्री मलकीत सिंह गैन्दू के निर्देश पर जिले के 47 मंडलों में अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक नागरिक का मताधिकार सुरक्षित रखने के लिए कांग्रेस कार्यकर्ता लगातार जनसंपर्क करेंगे।कार्यक्रम में चंदन बाफना, डाकवर साहू, नेहरू साहू, रेखा साहू एवं जगजीत कौर ने भी अपने विचार रखे।

इस अवसर पर रेखनारायण साहू मंडल अध्यक्ष खिसोरा, चन्द्रहास साहू, हेमंत साहू मंडल अध्यक्ष मेघा, कुसुमलता तोषण साहू, दीपा साहू, भूपेश सिन्हा, सुखी कुर्रे, रवि निर्माण, मोहन चक्रधारी, जगमोहन साहू, लाखन NSUI विधानसभा महासचिव सिहावा, परसादी साहू, तेजकुमार साहू, प्रसन्न साहू, भानसिंग साहू, रमेश कुमार साहू, गोवर्धन साहू, श्याम साहू, संतोष कुमार, शरद निषाद, कृष्ण कुमार, रघुनंदन परत, महानलाल साहू, दिलीप सुनार, दमाशंकर पटेल, हरिशंकर साहू, कालेश साहू, बालगोविन्द साहू, रामप्रसाद मोतिमपुर, नकुल राम भारती करेली बड़ी, दूरम साहू, रघुनंदन पटेल, गैन्दूराम साहू, यमराज निषाद, योगेश कुमार, भगतराम एवं लाकेश्वर साहू सहित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के पदाधिकारी और मेघा मंडल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी मगरलोड के महामंत्री शंकर साहू ने किया।वही आभार प्रदर्शन मेघा मंडल अध्यक्ष हेमंत साहू ने किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *