
ओडिशा से गुजरात जा रही आई-20 कार को पुलिस ने घेराबंदी कर पकड़ा,15.2 लाख रुपये की संपत्ति जप्त
धमतरी। थाना मेचका पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक लाल रंग की हुंडई आई-20 कार क्रमांक GJ-03-PD-5152 में अवैध गांजा भरकर भवानीपटनम (ओडिशा) से धमतरी मार्ग की ओर लाया जा रहा है।जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए घेराबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोककर जांच कर पूछताछ एवं विधिवत तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 44 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया,आरोपियों द्वारा गांजा परिवहन अथवा विक्रय संबंधी कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया जा सका।तथा पूछताछ में आरोपियों समीर खमीसा सिंधी,उम्र 32 वर्ष, निवासी पुराना बस स्टेंड जिला मोरबी, गुजरात एवं मोहम्मद रफीक,उम्र 25 वर्ष, निवासी कालावाड,वोरावार,जिला जामनगर, (गुजरात) आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उक्त गांजा ओडिशा से गुजरात ले जाकर बिक्री करने की योजना बना रहे थे।अतःआरोपियों के विरुद्ध धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर गिरफ्तार किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


