एसपी के नेतृत्व में बड़ी सफलता,लगभग 2.60 करोड़ रुपये का गांजा जब्त, 5 गांजा तस्कर गिरफ्तार

मुख्य तस्करों के साथ पायलटिंग कर रहे स्विफ्ट चालक एवं गांजा परिवहन में प्रयुक्त पिकअप चालक भी गिरफ्तार, संगठित तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़

धमतरी। एसपी के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों, शराब, जुआ एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में थाना अर्जुनी पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक महेन्द्रा पिकअप वाहन एवं एक मारूति स्विफ्ट कार क्रमांक CG-04-QA-3116 में बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा भरकर चारामा से धमतरी की ओर परिवहन किया जा रहा है।जिसकी सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध वाहनों की सघन चेकिंग अभियान चलाकर घेराबंदी कर श्याम तराई फारेस्ट नाका के पास पकड़ा गया।पुलिस की सतर्कता, सूझबूझ एवं तत्पर कार्यवाही के परिणामस्वरूप यह बड़ी सफलता प्राप्त हुई, जिससे अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर करारा प्रहार किया गया।वाहन की तलाशी के दौरान महेन्द्रा पिकअप में रखी 13 प्लास्टिक बोरियों एवं स्विफ्ट कार में छिपाकर रखे गए अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया तथा मौके पर पुलिस ने 4 आरोपियों एवं 1 विधि से संघर्षरत बालक का सामाजिक पृष्ठभूमि तैयार कर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जा रहा है।

गिरफ्तार आरोपीगण का विवरण
(1) नौशाद खान ,उम्र 29 वर्ष, मूल निवासी ग्राम बरनावा, वर्तमान निवासी जगदलपुर
(2)करण साहू,उम्र 22 वर्ष ,निवासी ग्राम बोरिया जिला रायपुर
(3) मोह० शादिक, उम्र 30 वर्ष,निवासी गोकुलनगर टिकरापारा रायपुर,
(4) हिमांशु साहू,उम्र 20 वर्ष,निवासी पचपेड़ी नाका रायपुर एवं एक विधि से संघर्षरत बालक
आरोपियों द्वारा जगदलपुर क्षेत्र से गांजा लाकर रायपुर एवं अन्य स्थानों में खपाने की तैयारी की जा रही थी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *