
धमतरी। सुशासन त्यौहार पर रिसाइपरा पारा पश्चिम में नगरपालिका स्कूल में नत्थू जी जगताप हायर सेकेंडरी स्कूल के शाला विकास प्रबंधन समिति के अध्यक्ष मुकेश शर्मा,व समिति के सदस्य कुंदन ठाकुर ,दमलेश कोसरिया ने 100 साल पूर्ण हो चुके विद्यालय की भवन को डिस्मेंटल के नए भवन की मांग कर आवेदन सौंपे ।
साथ ही चौकीदार,विद्यालय परिसर की सफाई व पुराने जर्जर व जले हुए भवनों का डिस्मेंटल का आदेश संबंधित माँग को प्रमुखता से रखे नत्थू जी जगताप हायर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों का रिजल्ट बेहतर रहा है,सांस्कृतिक, खेल, स्काउट, एनसीसी,में विद्यार्थी नेशनल स्तर तक जा रहे है।


