

धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ग्राम छाती के कृषि उपज मंडी में आयोजित चन्द्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।स्टॉल का अवलोकन किया,बच्चों को स्वर्ण प्राशन कराया,कहा कि बच्चों मैं किए जाने वाले मुख्य 16 संस्कारों में से स्वर्ण प्राशन स्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण संस्कार है, आधुनिक चिकित्सा की प्रणाली में जिस प्रकार बच्चों की रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने और बच्चों को सामान्य रोगों से बचाव के लिए विभिन्न वैक्सीन का इस्तेमाल किया जाता है,उसी प्रकार आयुर्वेद में वैदिक काल से बच्चों को रोग प्रतिरोधक शक्ति बढ़ाने के लिए स्वर्ण प्राशन संस्कार विधि की जाती है,यह एक प्रकार की आयुर्वेदिक इम्यूनाइजेशन की प्रक्रिया है।


