

मुख्यमंत्री का आभार एवं छाती के नागरिकों को बधाई – रंजना साहू
धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने क्षेत्रवासियों की जरूरतों को देखते हुए छाती को नगर पंचायत बनाने, छाती से झुरानवागाँव तक सड़क बनाने और महाविद्यालय भवन की मंजूरी देने का ऐलान किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डबल इंजन सरकार का फोकस गांव-गांव तक विकास पहुंचाना है,छाती को नगर पंचायत का दर्जा मिलने से यहां अब बेहतर सफाई, स्ट्रीट लाइट, नाली-नाला और मूलभूत सुविधाओं के लिए अलग से फंड मिलेगा।इसी दौरे में मुख्यमंत्री ने छाती से झुरानवागाँव तक सड़क को “जबरदस्त सड़क” के रूप में विकसित करने की बात कही।नई सड़क बनने से किसानों को मंडी तक फसल ले जाने में सुविधा होगी और ग्रामीणों का आवागमन भी आसान होगा,साथ ही क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही मांग पर महाविद्यालय भवन की भी स्वीकृति दे दी गई, जिससे छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ेगा।जिस पर पूर्व विधायक रंजना साहू ने मुख्यमंत्री के प्रति आभार जताते हुए कहा कि ये तीनों घोषणाएं क्षेत्र के विकास की दिशा तय करेंगी,वहीं भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत किया और “जय छत्तीसगढ़,जय भाजपा” के नारे लगाए।


