फिट इंडिया के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने पुलिस की अनूठी पहल, ‘Sunday On Cycle’ में दिखा जोश और उत्साह

अधिकारियों, कर्मचारियों ने दिया स्वास्थ्य और इंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पुलिस लाइन रूद्री से गंगरेल तक निकली साइकिल रैली, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का किया आह्वान

धमतरी। फिट इंडिया मूवमेंट एवं खेलो इंडिया योजना के अंतर्गत आयोजित “Sunday On Cycle” कार्यक्रम के तहत धमतरी पुलिस द्वारा स्वास्थ्य, फिटनेस एवं इंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से भव्य साइकिल रैली का आयोजन प्रातः 7 बजे पुलिस लाइन रूद्री से प्रारंभ होकर गंगरेल से वापस पुनः पुलिस लाईन रूद्री के समक्ष आकर संपन्न हुई,जिसमें लगभग 500 लोगों ने हिस्सा लिया।रैली के दौरान प्रतिभागियों ने स्वस्थ जीवनशैली अपनाने, नियमित व्यायाम को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने तथा इंधन बचत के साथ पर्यावरण संरक्षण हेतु साइकिल के अधिकाधिक उपयोग का संदेश आमजन तक पहुंचाया।इस अवसर पर एसपी ने कहा कि वर्तमान समय में स्वास्थ्य ही सबसे बड़ी पूंजी है। नियमित व्यायाम, खेलकूद एवं साइकिलिंग न केवल शारीरिक रूप से व्यक्ति को स्वस्थ बनाते हैं, बल्कि मानसिक रूप से भी उसे ऊर्जावान, अनुशासित एवं सकारात्मक बनाए रखते हैं। साइकिल का उपयोग पर्यावरण संरक्षण, ईंधन की बचत तथा स्वस्थ समाज के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *