11 जून को लाईवलीहुड कॉलेज में लगेगा रोजगार मेला, 357 पदों पर होगी भर्ती

कलेक्टर ने युवाओं से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील

धमतरी। जिले के युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आगामी 11 जून को लाईवलीहुड कॉलेज, धमतरी में रोजगार मेला आयोजित किया जाएगा,जिसके माध्यम से विभिन्न प्रतिष्ठित निजी संस्थानों द्वारा सुपरवाईजर, असिस्टेंट सुपरवाईजर, हाउस कीपिंग स्टाफ सहित कुल 357 पदों पर भर्ती की जाएगी,रोजगार मेले में भाग लेने के लिए अभ्यर्थियों की न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता पांचवीं एवं दसवीं उत्तीर्ण निर्धारित की गई है।अतः इच्छुक युवा अपने शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर चयन प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।इस अवसर पर कलेक्टर ने युवाओं से लाभ उठाने की अपील करते हुए कहा है कि रोजगार मेले युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार उपलब्ध कराने का प्रभावी माध्यम हैं,जिला प्रशासन युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा ऐसे आयोजनों से युवाओं को निजी क्षेत्र में बेहतर अवसर प्राप्त होते हैं,रोजगार मेले में अभ्यर्थियों का प्रारंभिक पंजीयन, साक्षात्कार एवं पात्रतानुसार चयन की प्रक्रिया संचालित की जाएगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *