
सतनामी समाज ने नगर पंचायत भखारा को सौंपा ज्ञापन
धमतरी। सतनामी समाज द्वारा नगर पंचायत भखारा के मुख्य नगरपालिका अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जैतखम्भ को उसके वर्तमान स्थान पर यथावत बनाए रखने की मांग की गई।कहा कि यदि किसी निर्माण कार्य या अन्य कारणों से जैतखाम को पारंपरिक स्थान से हटाने का प्रयास किया जाता है, तो इससे समाज की धार्मिक भावनाएं आहत होंगी।अतःसमाज ने प्रशासन से मांग की है कि जैतखाम को वर्तमान स्थान पर सुरक्षित रखा जाए तथा इससे संबंधित किसी भी निर्णय से पूर्व समाज के प्रतिनिधियों से चर्चा की जाए।वहीं सतनामी समाज अध्यक्ष तेजेश्वर कुर्रे ने स्पष्ट किया कि समाज की भावनाओं की अनदेखी कर जैतखाम को हटाने का प्रयास किया गया तो समाज लोकतांत्रिक एवं संवैधानिक तरीके से आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा। ऐसी स्थिति में उत्पन्न होने वाली किसी भी सामाजिक, प्रशासनिक अथवा कानून-व्यवस्था संबंधी परिस्थिति की जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।


