
धमतरी। भारतीय जनता पार्टी द्वारा संगठनात्मक विस्तार एवं आगामी कार्यक्रमों को ध्यान में रखते हुए जनपद अध्यक्ष महेश गोटा को भाजपा कुकरेल मंडल का सहप्रभारी नियुक्त किया गया है,जिससे कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है।
महेश गोटा लंबे समय से संगठन एवं जनसेवा के क्षेत्र में सक्रिय भूमिका निभाते आ रहे हैं।संगठन के प्रति उनकी निष्ठा, कार्यकुशलता एवं सक्रियता को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है, कार्यकर्ताओं का मानना है कि उनके अनुभव का लाभ कुकरेल मंडल को मिलेगा और संगठन को और अधिक मजबूती प्राप्त होगी।वहीं नवनियुक्त महेश गोटा ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ करेंगे,तथा भाजपा की रीति-नीति और केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य प्राथमिकता से किया जाएगा। कहा, “पार्टी ने मुझ पर जो विश्वास व्यक्त किया है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करूंगा।


