
धमतरी। प्रयास बालक-कन्या आवासीय विद्यालयों में शिक्षा सत्र 2026-27 में कक्षा नवमीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा 10 मई को आयोजित की जाएगी।जिसके लिए प्रवेश पत्र विभाग की वेबसाईटhttp://eklavya.cg.nic.in/PRSMS/student-Admission-Detail पर अपलोड किया गया है।परीक्षार्थी उक्त वेबसाईट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद नवीनतम रंगीन पासपोर्ट आकार के फोटो सहित प्रिंट आउट लेकर परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना होगा।यह भी बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के एक घंटे पूर्व परीक्षा केन्द्र में उपस्थित होना अनिवार्य होगा।साथ ही फोटोयुक्त मूल आईडी कार्ड परीक्षा केन्द्र में लाना अनिवार्य है।परीक्षार्थियों को केवल नीले/काले बॉल पेन का ही उपयोग करना होगा।

