
सेवानिवृत्त 7 शासकीय सेवकों को पेंशन प्राधिकार पत्र और देय स्वत्वों के आदेश सौंपे गए
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत सेवानिवृत्त शासकीय सेवकों के सम्मान में जिला शिक्षा विभाग द्वारा आत्मीय कार्यक्रम आयोजित किया गया। 30 सितंबर को अधिवार्षिकीय सेवा आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हुए सात शासकीय सेवकों को जिला शिक्षा अधिकारी मधुलिका तिवारी ने पेंशन प्राधिकार पत्र, विभिन्न देय स्वत्वों के स्वीकृति आदेश तथा पौधा भेंट कर सम्मानित किया।सम्मानित होने वालों में शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला सोरम के प्राचार्य शंकर लाल देवांगन, शासकीय हाईस्कूल सोरम की व्याख्याता ज्योति बिबियाना मिंज, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला संकरी के व्याख्याता हरिराम गेंडरे, शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला अटंग के व्याख्याता जीवन लाल साहू, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला सिरसिदा के शिक्षक सुभाषचंद नागे, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला भटगांव के शिक्षक गोविन्द राम मीनपाल तथा शासकीय हाईस्कूल गुहाननाला के सहायक ग्रेड-3 मोरजध्वज मरकाम शामिल हैं।
पौधा बना नई शुरुआत का प्रतीक
कार्यक्रम में पौधा भेंट करना विशेष आकर्षण रहा। पौधा वर्षों की सेवा के बाद जीवन के नए पड़ाव की शुरुआत और अनुभवों की निरंतर उपयोगिता का प्रतीक बना,मधुलिका तिवारी ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों को स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सेवानिवृत्ति शासकीय दायित्वों से विराम है, लेकिन अनुभव और समाज के प्रति जिम्मेदारी की भावना कभी समाप्त नहीं होती।वहींसेवानिवृत्त कर्मचारियों को समय पर पेंशन प्राधिकार पत्र एवं विभिन्न देय स्वत्वों के स्वीकृति आदेश मिलने पर उन्होंने संतोष व्यक्त करते हुए जिला शिक्षा अधिकारी एवं विभागीय अधिकारियों के प्रति आभार जताया।अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त चार शासकीय सेवकों को भी पेंशन प्राधिकार पत्र जारी कर सम्मानित किया गया था।कार्यक्रम में डॉ. रवीन्द्र नाथ मिश्र,यदुनंदन सिंह वर्मा, सहायक संचालक कीर्तिकुमार साहू, पेंशन शाखा प्रभारी रूपेन्द्र कुमार साहू सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

