
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत विकासखंड नगरी के ग्राम डोंगरडुला स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल में रेबीज जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,जिसमें पशु चिकित्सक डॉ. अमित नागेश ने विद्यार्थियों को रेबीज के कारण, संक्रमण, लक्षण एवं बचाव के उपायों की जानकारी दी।बताया कि संक्रमित पशु के काटने या खरोंच लगने पर घाव को तत्काल साबुन और बहते पानी से कम से कम 15 मिनट तक धोकर बिना देरी किए स्वास्थ्य केंद्र पहुंचना चाहिए तथा चिकित्सकीय परामर्श के अनुसार रेबीज टीकाकरण कराना चाहिए।वहीं विद्यार्थियों को पालतू पशुओं का समय पर टीकाकरण कराने, पशुओं के साथ सावधानी बरतने और रेबीज संबंधी जानकारी परिवार एवं समाज तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य महेश्वर सिंह जयसिंघु, व्याख्याता एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

