मछुआरों एवं मत्स्य पालकों के हित में बड़ा निर्णय

मछली विक्रय दर 120 से बढ़ाकर 140 रुपये प्रति किलो करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत जिले के मछुआरों, पट्टाधारक मत्स्य पालकों, मछुआ समूहों एवं मत्स्य पालन सहकारी समितियों के हित में जिला पंचायत धमतरी की विशेष सामान्य सभा में महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में मछली विक्रय दर 120 रुपये से बढ़ाकर 140 रुपये प्रति किलोग्राम करने का प्रस्ताव सर्वसम्मति से पारित किया गया।वर्तमान दर पिछले लगभग चार-पांच वर्षों से अपरिवर्तित थी।

कृषि स्थायी समिति में हुआ विचार-विमर्श

सीईओ जिला पंचायत की पहल पर दर संशोधन के प्रस्ताव पर 28 सितंबर को कृषि स्थायी समिति की विशेष बैठक में विस्तृत चर्चा की गई। समिति सभापति टीकाराम कंवर की अध्यक्षता में हुई बैठक में मत्स्य पालकों की मांग, वर्तमान दर और उत्पादन लागत सहित विभिन्न पहलुओं पर विचार किया गया। इसके बाद 1 अक्टूबर को विशेष सामान्य सभा में प्रस्ताव रखा गया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से मंजूरी दी।जिला पंचायत के इस निर्णय से जिले में मत्स्य पालन को अधिक लाभकारी आजीविका गतिविधि के रूप में बढ़ावा मिलने तथा मछुआ समूहों एवं मत्स्य पालन सहकारी समितियों की आर्थिक गतिविधियों को मजबूती मिलने की संभावना है।बैठक में उपाध्यक्ष गौकरण साहू, अजय ध्रुव, पूजा सिन्हा,कुलेश्वरी गायकवाड़, सीईओ जयंत नाहटा, उप संचालक पंचायत पद्मिनी वर्मा, सहायक संचालक मछली पालन एम.एस. कमल, सहायक मत्स्य अधिकारी सुमन चंद्राकर सहित संबंधित अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *