लेखा प्रशिक्षण के लिए आवेदन आमंत्रित

आवेदन की अंतिम तिथि 29 मई तक

धमतरी। संचालनालय कोष, लेखा एवं पेंशन के आदेशानुसार आगामी लेखा प्रशिक्षण सत्र के लिये 1 मई से 29 मई तक आवेदन स्वीकार किये जायेंगें।इस तिथि के पूर्व एवं पश्चात प्राप्त आवेदन- पत्रों पर विचार नही किया जाएगा।निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र ही मान्य होगा।जानकारी के अनुसार लेखा प्रशिक्षण सत्र के लिए 3 वर्ष की नियमित सेवा पूरी कर चुके लिपिक वर्गीय कर्मचारी अपने कार्यालय प्रमुख के माध्यम से निर्धारित प्रपत्र के आवेदन भेज सकते है।यह आवेदन शासकीय लेखा प्रशिक्षण शाला,नगर घड़ी चौक रायपुर को 29 मई तक कार्यालयीन समय में प्राप्त हो जाना चाहिए।
मानक आवेदन पत्र पर ही आवेदन स्वीकार किये जायेंगें एवं आवेदन पत्र के साथ अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न होना चाहिए।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *