
सेवा संकल्प अभियान के तहत ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित
धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत नोनाइट हायर सेकेंडरी स्कूल,में ब्लॉक स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित की गई,जिसमें धमतरी विकासखंड के 42 संकुलों से चयनित विद्यार्थियों ने ‘डिजिटल भारत’, ‘स्वच्छ भारत’, ‘नक्सलवाद’, ‘नया कश्मीर’ और ‘मेरे सपनों का भारत’ जैसे विषयों पर अपने विचार प्रस्तुत किए और चित्रों के माध्यम से सामाजिक सरोकारों को जीवंत किया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर रामू रोहरा ने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे मंच बच्चों में आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल और रचनात्मक सोच विकसित करते हैं।महापौर ने भाषण प्रतियोगिता में प्रभावशाली प्रस्तुति देने वाले आठ विद्यार्थियों को 500-500 रुपये की प्रोत्साहन राशि प्रदान की।कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ शासन पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष नेहरू निषाद ने की। उन्होंने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य बच्चों में विचार करने, अपनी बात रखने और समाज के प्रति संवेदनशील बनने की क्षमता विकसित करना भी है।वहीं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक रंजना डिपेंद्र साहू सहित अन्य अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया।
ये रहे विजेता
भाषण प्रतियोगिता
प्रथम – कुमारी पायल साहू, माध्यमिक शाला आधारी नवागांव।
द्वितीय – कुमारी आर. लोहाना, डीपीएस किड्स।
तृतीय – कुमारी रैनी देवांगन, माध्यमिक शाला अछोटा।
चित्रकला प्रतियोगिता
प्रथम – यशिता राज, केन एकेडमी।
द्वितीय – चंद्रहास कुंजाम, शासकीय माध्यमिक शाला आधारी नवागांव।
तृतीय – मुफीजा काजी, अंजुमन हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी।
चतुर्थ – दिनिशा मरकाम, शासकीय माध्यमिक शाला बरारी।
पंचम – लावण्या सिन्हा, शासकीय माध्यमिक शाला डोड़की।चित्रकला में प्रथम से पंचम तथा भाषण में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त विद्यार्थी 3 अक्टूबर को कुरूद में आयोजित जिला स्तरीय प्रतियोगिता में धमतरी विकासखंड का प्रतिनिधित्व करेंगे।कार्यक्रम में विकासखंड शिक्षा अधिकारी लीलाधर चौधरी सहित शिक्षक, संस्था प्रमुख, पालक एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।

