लाल बगीचा वार्ड में डीएमएफ मद से आंगनबाड़ी निर्माण पर अस्थायी रोक,

गुणवत्ता जांच हेतु टीम ने किया विस्तृत स्थल निरीक्षण

धमतरी। नगर पालिक निगम अंतर्गत लाल बगीचा वार्ड में डीएमएफ मद से संचालित आंगनबाड़ी भवन निर्माण कार्य के गुणवत्ता को लेकर गंभीरता बरतते हुए आयुक्त के निर्देश पर एक संयुक्त जांच टीम का गठन किया गया, जिन्होंने मौके पर पहुंचकर निर्माण स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया।निरीक्षण के दौरान टीम ने निर्माण कार्य में उपयोग हो रही सामग्री, कार्य की प्रगति एवं गुणवत्ता मानकों का सूक्ष्म परीक्षण किया एवं गुणवत्ता को लेकर संदेह उत्पन्न होने पर तकनीकी जांच हेतु उपयोग की जा रही सामग्रियों का सैंपल लिया गया , ताकि निर्माण सामग्री का गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित किया जा सके।वहीं पारदर्शिता एवं गुणवत्ता को लेकर संबंधित ठेकेदार को तत्काल प्रभाव से निर्माण कार्य स्थगित करने के निर्देश दिए और स्पष्ट किया है कि जब तक परीक्षण रिपोर्ट प्राप्त नहीं हो जाती, तब तक निर्माण कार्य पूरी तरह से बंद रहेगा।साथ ही यह भी कहा कि यदि गुणवत्ता में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो संबंधित एजेंसी/ठेकेदार के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई एवं आवश्यक सुधारात्मक कदम भी उठाए जाएंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *