
समाज में सर्वाधिक आस्था और श्रद्धा की पूजा है श्रम -: हिमानी साहू
धमतरी । अंतर्राष्ट्रीय श्रम दिवस के अवसर पर समाज के उत्थान एवं राष्ट्र के विकास में सर्वाधिक सशक्त पूंजी के रूप में श्रमिकों एवं किसानों के द्वारा अपने श्रम का योगदान देने वाले लोगों का सम्मान लालबगीचा वार्ड के पार्षद एवं सामान्य प्रशासन विभाग के प्रभारी सदस्य हिमानी भागवत साहू के पहल पर पंडित राजेश शर्मा के द्वारा किया गया।इस अवसर पर श्रमिकों का तिलक वंदन तथा श्रीफल भेंट करते हुए राजेश शर्मा ने कहा कि समाज में वास्तविक सम्मान के हकदार यदि कोई व्यक्तित्व है तो वह जो अपने माथे से टपकती हुई पसीने की श्रम को समाज के उत्थान तथा बुनियादी विकास में महत्वपूर्ण योगदान देने के लिए लगाते हैं,आज हम सब ऐसे लोगों को सम्मानित करते हुए अपने को सौभाग्यशाली मानकर स्वयं को सम्मानित महसूस कर पा रहे हैं। वहीं पार्षद ने सभी श्रमिकों से आशीर्वाद प्राप्त करते हुए कहा कि यह पल सदैव यादगार रहेगा, जब मैं मुझे पहचान देने वाले लोगों के श्रम की पूजा के विशिष्ट दिवस पर उनके पूजा कर अपने को कृतज्ञ महसूस कर रही है।


