
धमतरी। जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन एवं भंडारण पर रोक लगाने हेतु खनिज विभाग द्वारा लगातार सघन अभियान चलाया जा रहा है।इसी कड़ी में महानदी तट स्थित ग्राम नहरडीही में बड़े पैमाने पर अवैध रेत खनन की शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई करते हुए जांच की गई। जांच के दौरान ग्राम नहरडीही एवं कठोली क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन करते हुए एक चैनमाउंटेन मशीन को मौके पर ही जब्त किया गया।तथा उक्त प्रकरण में खान एवं खनिज अधिनियम, 1957 तथा छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम, 2015 के तहत अर्थदण्ड वसूली की कार्रवाई की जा रही है एवं आम नागरिकों को सूचित किया गया है कि बिना वैध अनुमति के रेत का उत्खनन, परिवहन अथवा भंडारण करना दंडनीय अपराध है। ऐसा करते पाए जाने पर नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

