जब पानी घर की चौखट तक पहुंचा, बदली सुविधा की तस्वीर

बेंद्रानवागांव बना धमतरी विकासखंड का 137वां ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की योजनाओं को जनभागीदारी का मिसाल ग्राम बेंद्रानवागांव में सामने आई है। ग्राम पंचायत बेंद्रानवागांव को ‘हर घर जल’ प्रमाणीकृत ग्राम घोषित किया गया है।साथ ही यह धमतरी विकासखंड का 137वां हर घर जल प्रमाणीकृत ग्राम बन गया है।गांव के प्रत्येक परिवार तक नल के माध्यम से पेयजल पहुंचने से ग्रामीणों को सुविधा के साथ स्वच्छता और बेहतर जीवन की नई राह मिली है।आयोजित ग्राम सभा में ग्रामीणों को जलापूर्ति व्यवस्था, संचालन एवं संधारण की जानकारी दी गई। इसके बाद ग्राम पंचायत को ‘हर घर जल प्रमाणीकरण’ प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया तथा योजना के हस्तांतरण की प्रक्रिया पूरी की गई।

सुविधा के साथ जिम्मेदारी भी

जलापूर्ति व्यवस्था के संचालन एवं संधारण की जिम्मेदारी अब ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति (VWSC/पानी समिति) संभालेगी। पंचायत ने प्रति परिवार 70 रुपये प्रतिमाह जल कर निर्धारित किया है। इससे बिजली बिल, पंप ऑपरेटर, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर सहित जल व्यवस्था के संचालन-संधारण का खर्च वहन किया जाएगा।बेंद्रानवागांव की यह उपलब्धि बताती है कि शासकीय पहल, ग्रामीण सहभागिता और पंचायत की जिम्मेदारी मिलकर विकास को हर घर तक पहुंचाती है। नल से पहुंचा पानी सुविधा का माध्यम ही नहीं, बल्कि गांव के स्वावलंबन और सामूहिक जिम्मेदारी की नई शुरुआत भी है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *