मचांदूर रेत खदान चलाने धमतरी के दो युवकों ने की करोड़ों की ठगी

धमतरी के एक भाजयुमो नेता से एक करोड़ की ठगी
छत्तीसगढ़ की भाजपा के एक महिला विधायक का दोनों युवकों को है संरक्षण
धमतरी। चारामा ब्लाक के मचांदूर रेत खदान चलाने के नाम पर धमतरी के दो युवकों ने करोड़ों की ठगी की है। ठगी करने वाला एक युवक बनियापारा व दूसरा सिहावा चौक निवासी है। दोनों युवकों ने धमतरी के एक भाजयुमो नेता से एक करोड़ लेकर बेवकूफ बना दिया। इसी तरह कई अन्य लोगों से रेत खदान के नाम पर करोड़ों की ठगी की है। हालांकि इसकी शिकायत अभी पुलिस में नहीं हुई है। ठगी करने वाले धमतरी के दोनों युवकों को फिलहाल ठगी के शिकार हुए लोग ढूंढ रहे हैं। जल्द नहीं मिला तो इसकी रिपोर्ट थाने में हो सकती है।
रेत खदान चलाने का लंबे समय से अनुभव रखने वाले धमतरी निवासी एक युवक अपने एक अन्य दोस्त के साथ मिलकर इन दिनों चारामा ब्लाक के मचांदूर रेत खदान चलाने के नाम पर कई लोगों से करोड़ों रुपये लेकर ठगी किया है। रुपए लेने के बाद युवक न खदान दिला पा रहा है न ही रुपये वापस कर रहा है। साथ ही किसी का फोन भी नहीं उठा रहा है, इससे रुपए देने वाले लोगों में काफी आक्रोश है। अब इस युवक को रुपये देने वाले लोग ढूंढ रहे हैं। फिलहाल इसकी शिकायत थाना में नहीं हुई है। समय रहते यदि युवक रुपए वापस नहीं करते हैं, तो जल्द ही इसकी शिकायत थाना में करेंगे। ठगी करने वाले धमतरी के दोनों युवकों ने मिलकर एक भाजयुमो नेता से रेत खदान चलाने के नाम पर 1 करोड रुपए की ठगी की है। वही धमतरी के ही एक युवक से 15 लाख लिया है। कांकेर के एक भाजपा नेता से 70 लाख रुपये लिया है। ऐसे कई लोगों से करोड़ों रुपए लेकर बैठा है और चुप्पी साध लिया है।
भाजपा की एक महिला विधायक का ठगों को संरक्षण
आरोप है कि धमतरी के दोनों ठगों को भाजपा की एक महिला विधायक का संरक्षण प्राप्त है। दोनों उनके लिए काम करते हैं। इस महिला विधायक ने बाकायदा मचांदूर से महाराष्ट्र तक रेत के अवैध परिवहन को लेकर महाराष्ट्र के एक मंत्री से बात भी की है ताकि रेत का अवैध कारोबार मंत्री के संरक्षण में चल सके। इस युवक का इस महिला विधायक के साथ लंबे समय से संबंध है। ठगी को अंजाम देने वाले युवक महिला विधायक को अपना करीबी व बहन बताता है।
धमतरी के एक नेता को पहुंचाया एक लाख
रेत खदान के नाम पर करोड़ो ठगने वाले युवक ने बताया कि वह धमतरी के दमदार नेता को मचांदूर रेत खदान चलाने के नाम पर हाल ही में एक लाख पहुंचाया है। इस राशि को वह नेता को दो बार 50-50 हजार रुपये करके दिया है। ठग युवक धमतरी के नेता को रुपये देने जगह-जगह बता रहा है, इससे इस नेता का छबि धूमिल हो रहा है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *