कलेक्टर जनदर्शन में गौ संरक्षण, नशामुक्ति अन्य प्रथा पर रोक लगाने संबंधी ज्ञापन सौंपा गया

धमतरी। कलेक्टर जनदर्शन में राजमानस संघ, धमतरी के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन कलेक्टर को सौंपा।
ज्ञापन में गौ हत्या एवं गौ तस्करी पर पूर्ण रोक लगाने, ग्राम पंचायतों की गौचर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कर गौ अभ्यारण्य विकसित करने तथा प्रत्येक विकासखण्ड में आधुनिक गौशालाओं की स्थापना किए जाने का आग्रह किया गया। साथ ही प्रदेश में चरणबद्ध पूर्ण शराबबंदी लागू करने, अवैध महुआ शराब, गांजा एवं अन्य मादक पदार्थों पर नियंत्रण तथा प्रत्येक जिला मुख्यालय में नशामुक्ति एवं पुनर्वास केन्द्र स्थापित करने की मांग की गई एवं धार्मिक स्थलों में प्रचलित पशु बलि प्रथा पर रोक लगाने तथा इसके स्थान पर नारियल, चुनरी एवं श्रृंगार सामग्री अर्पित करने जैसी वैकल्पिक पूजा पद्धति को प्रोत्साहित करने का सुझाव भी दिया गया,इससे धार्मिक आस्था एवं अहिंसा दोनों का संरक्षण संभव है।इस अवसर पर राजमानस संघ के प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को धार्मिक एवं सांस्कृतिक मूल्यों पर आधारित “रघुपति संदेश भाग-2” पुस्तक भी भेंट की।वहीं कलेक्टर ने ज्ञापन को नियमानुसार संबंधित स्तर पर प्रेषित किए जाने का आश्वासन दिया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *