
मुख्यमंत्री निवास में आयोजित कार्यक्रम में नागरिक सीधे रख सकेंगे अपनी समस्याएं, मांगें और सुझाव
धमतरी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर में आयोजित किया जाएगा। इस दौरान मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आम नागरिकों से सीधे मुलाकात कर उनकी समस्याएं, मांगें एवं सुझाव सुनेंगे।
नागरिक सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रख सकेंगे अपनी समस्याएं और मांगें
जनदर्शन के माध्यम से नागरिकों को अपनी बात सीधे मुख्यमंत्री के समक्ष रखने का अवसर मिलेगा।वहीं मुख्यमंत्री आमजनों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं पर संबंधित अधिकारियों को त्वरित और उचित निराकरण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे।
आमजन और शासन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने की पहल
इस पहल का उद्देश्य आम नागरिकों की समस्याओं को सीधे सुनना तथा उनके समाधान की दिशा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करना है।

