
प्रमाणित बीज वितरण, मृदा परीक्षण सहित विभिन्न कृषि गतिविधियों के लिए प्रतिष्ठित एजेंसियों से आमंत्रित की गई रुचि की अभिव्यक्ति
कृषक खेत पाठशाला और कृषि मैपर में पंजीयन को मिलेगा बढ़ावा
धमतरी। नेशनल मिशन ऑन एडिबल ऑयल्स-ऑयलसीड्स (NMEO-OS) योजना के तहत जिले में विभिन्न कृषि गतिविधियों के संचालन के लिए मूल्य श्रृंखला सहयोगी के चयन हेतु प्रतिष्ठित एजेंसियों एवं संस्थाओं से रुचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 30 नवंबर निर्धारित की गई है।
प्रमाणित बीज वितरण और मृदा परीक्षण सहित होंगे विभिन्न कृषि कार्य
उप संचालक कृषि ने बताया कि योजना के अंतर्गत प्रमाणित बीज वितरण, स्वायल हेल्थ कार्ड योजना के तहत मृदा परीक्षण, कृषक खेत पाठशाला तथा कृषि मैपर में पंजीयन संबंधी कार्य किए जाएंगे। इच्छुक एजेंसियां निर्धारित प्रारूप में केवल स्पीड पोस्ट अथवा रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से आवेदन भेज सकती हैं।इस संबंध में विस्तृत जानकारी एवं आवेदन का प्रारूप उप संचालक कृषि कार्यालय धमतरी, जिले के सभी विकासखंडों के वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी कार्यालय के सूचना पटल तथा जिले की आधिकारिक वेबसाइट www.dhamtari.gov.in पर उपलब्ध है।

