धमतरी में कल सेना भर्ती रैली ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट, 1600 मीटर दौड़ में दम दिखाएंगे युवा

इंडोर स्टेडियम में सुबह 6 बजे से होगा आयोजन, प्रथम पुरस्कार 5001, द्वितीय 3001 और तृतीय स्थान पर मिलेंगे 1001 रुपये

22 नवंबर को धमतरी के इंडोर स्टेडियम में होगा आयोजन

धमतरी। सेना सहित विभिन्न वर्दीधारी सेवाओं में भर्ती की तैयारी कर रहे युवाओं को अपनी शारीरिक दक्षता प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। निःशुल्क कमांडो प्रशिक्षण केंद्र एवं मिलिट्री एकेडमी धमतरी के तत्वावधान में 22 नवंबर, रविवार को सेना भर्ती रैली ड्रिल एवं मेडिकल टेस्ट का आयोजन इंडोर स्टेडियम धमतरी में सुबह 6 बजे से किया जाएगा।

1600 मीटर दौड़ में प्रदेशभर के युवा दिखाएंगे शारीरिक दक्षता

प्रतियोगिता का मुख्य आकर्षण 1600 मीटर दौड़ होगी, जिसके माध्यम से युवाओं की गति, सहनशक्ति और शारीरिक क्षमता का आकलन किया जाएगा। इसमें केवल छत्तीसगढ़ के सेना, पुलिस, अर्धसैनिक बल एवं वन विभाग सहित अन्य वर्दीधारी सेवाओं की तैयारी कर रहे युवा शामिल हो सकेंगे।

केंद्र के निदेशक, पूर्व सैनिक एवं आर्मी इंस्ट्रक्टर जीवन राम निषाद ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य ग्रामीण एवं जरूरतमंद युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए उचित मंच और मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है,इस तरह की प्रतियोगिताओं से युवाओं में अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता विकसित करने में मदद मिलेगी।

प्रथम विजेता को 5001 और द्वितीय विजेता को 3001 रुपये का पुरस्कार

प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले को 5001 रुपये, द्वितीय स्थान पर 3001 रुपये तथा तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले को 1001 रुपये नकद पुरस्कार दिया जाएगा।

सुबह 5 से 6 बजे तक प्रवेश, आधार कार्ड लाना अनिवार्य

आयोजन में शामिल होने के लिए प्रवेश शुल्क 100 रुपये निर्धारित किया गया है। अभ्यर्थियों का प्रवेश सुबह 5 से 6 बजे तक ही होगा। प्रतियोगिता में आधार कार्ड लाना अनिवार्य है।साथ ही प्रतिभागियों को स्पोर्ट्स ड्रेस, पानी की बोतल एवं आवश्यक दस्तावेज लेकर पहुंचने कहा गया है।आयोजकों ने तैयारी कर रहे छत्तीसगढ़ के युवाओं से निर्धारित समय पर पहुंचकर प्रतियोगिता में भाग लेने की अपील की है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *