
धमतरी। शिक्षक दिवस पर नगर निगम के लोक निर्माण विभाग प्रभारी एवं आमापारा वार्ड पार्षद विजय मोटवानी ने गुरुजनों को नमन करते हुए कहा कि ज्ञान के प्रकाश से अज्ञान का अंधकार दूर करने वाले शिक्षक समाज के सच्चे मार्गदर्शक हैं।कहा कि गुरु के मार्गदर्शन से ही समाज में जागृति, संस्कार और प्रगति का मार्ग प्रशस्त होता है। शिक्षक दिवस पर उन्होंने जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में गुरु की भूमिका निभाने वाले सभी लोगों को शुभकामनाएं देते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।

