
धमतरी। सरस्वती शिशु मंदिर छाती में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी एवं शिक्षक दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जन्माष्टमी पर बच्चों ने राधा-कृष्ण की वेशभूषा में मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। गीत-संगीत और दही लूट के साथ कार्यक्रम हुआ तथा प्रसाद वितरण किया गया।
शिक्षक दिवस पर गुरुजनों का सम्मान
शिक्षक दिवस पर विद्यालय के आचार्य, दीदी एवं आया का सम्मान किया गया। स्थानांतरण के चलते पूर्व प्रधानाचार्य ओंकार साहू का स्वागत कर स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। वहीं नवनियुक्त प्रधानाचार्य थामेश्वर साहू का भी स्वागत-सम्मान किया गया।कार्यक्रम में संस्था अध्यक्ष चैतराम साहू, वरिष्ठ सदस्य नरसिंह चंद्राकर, मातृशक्ति, पालकगण, पदाधिकारी एवं विद्यालय परिवार उपस्थित रहा। यह जानकारी व्यवस्थापक नरेंद्र कुमार साहू ने दी।

