नशे के खिलाफ धमतरी पुलिस का अभियान, पुलिसकर्मियों के लिए जागरूकता कार्यशाला का आयोजन

डॉ. हीरा महावर ने बताए नशे के शारीरिक-मानसिक दुष्प्रभाव, एसपी ने नशामुक्त समाज का दिया संदेश
धमतरी। एसपी भावना पांडेय के निर्देशन में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र, कंपोजिट बिल्डिंग में नशामुक्ति एवं नशे के दुष्परिणामों को लेकर विशेष जागरूकता कार्यशाला आयोजित की गई।कार्यशाला में डॉ. हीरा महावर ने शराब, तंबाकू, गुटखा, गांजा सहित विभिन्न नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले शारीरिक और मानसिक नुकसान की जानकारी दी।कहा कि नशे की लत व्यक्ति के स्वास्थ्य के साथ उसके परिवार और सामाजिक जीवन को भी प्रभावित करती है।नशे की समस्या से जूझ रहे व्यक्ति को तिरस्कार के बजाय सहयोग, मार्गदर्शन और उपचार की जरूरत होती है।वहींएसपी भावना पांडेय ने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों से स्वयं नशे से दूर रहने और युवाओं व आम लोगों को भी नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करने की अपील की।साथ ही बच्चों में मोबाइल और सोशल मीडिया की बढ़ती लत पर अभिभावकों से निगरानी रखने तथा बच्चों को खेलकूद और रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ने का आह्वान किया।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *