कारगिल के अमर शहीदों को राष्ट्र का नमन, महापौर रामू रोहरा ने किया श्रद्धासुमन अर्पित

धमतरी। कारगिल विजय दिवस के पावन अवसर पर महापौर रामू रोहरा ने विंध्यवाशनी वार्ड में कारगिल उद्यान पहुंचकर विजय के प्रतीक शौर्य स्मारक पर माल्यार्पण किया तथा अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और कहा कि कारगिल के वीर सैनिकों ने अपने अद्वितीय शौर्य और राष्ट्रभक्ति से भारत का मस्तक विश्व में ऊँचा किया,मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों का बलिदान सदैव देशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत रहेगा।राष्ट्र उनकी वीरता और त्याग का सदैव ऋणी रहेगा।इस अवसर पर जल विभाग के सभापति अखिलेश सोनकर, पार्षद कुलेश सोनी सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं पार्षदगण उपस्थित रहे व शहीदों की स्मृति में मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *