शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी में प्रवेश

श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाएं प्रवेश के लिए कर सकतीं हैं आवेदन

धमतरी। शासकीय श्रवण बाधितार्थ बालिका विद्यालय धमतरी में कक्षा पहली से दसवीं तक की श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं को निःशुल्क आवासीय शिक्षण का लाभ दिया जा रहा है।इस आवासीय विद्यालय में कक्षा पहली से आठवीं तक श्रवण बाधित दिव्यांग बालिकाओं का प्रवेश प्रारंभ है,प्रवेश के लिए 6 से 14 साल तक के आयु की दिव्यांग बालिकाएं आवेदन कर सकतीं हैं,आवेदन के साथ पिछली कक्षा की अंकसूची, चिकित्सा विभाग द्वारा जारी जन्म प्रमाण पत्र,अभिप्रमाणित जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड लगाना होगा।साथ ही आधार कार्ड की छायाप्रति, जिलाचिकित्सालय द्वारा जारी दिव्यांग प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज के 10 फोटो, ब्लड ग्रुप, बैंक पासबुक, राशनकार्ड की छायाप्रति सहित पहचान का निशान और सिकलसेल अथवा अन्य कोई बीमारी हो तो उसका भी उल्लेख करना होगा,तथा यदि पहले से अध्ययनरत है, तो स्थानांतरण प्रमाण पत्र मूल में और जिले के बाहर के टीसी में जिला शिक्षा अधिकारी का प्रतिहस्ताक्षर जरूरी होगा।इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए 78695-82318 अथवा 89629-30584 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *