

डूबान क्षेत्र के विकास और आजीविका संवर्धन के लिए शासन,प्रशासन प्रतिबद्ध : कलेक्टर अबिनाश मिश्रा
शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 667 आवेदन प्राप्त हुए, इनमें से 116 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरणन की गई,
धमतरी। सुशासन तिहार 2026 के तहत ग्राम पंचायत कोड़ेगांव (बी.) में क्लस्टर स्तरीय जनसमस्या निवारण एवं समाधान शिविर का आयोजन किया गया।जिसमें अकलाडोंगरी, अरौद सहित सात ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।इस अवसर पर विधायक ने कहा कि सुशासन तिहार शासन और जनता के बीच संवाद का प्रभावी माध्यम होता है, ग्रामीण क्षेत्रों तक पहुंचकर समस्याओं का निराकरण करना सुशासन की वास्तविक पहचान है तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना सर्वोच्च प्राथमिकता है।तथा पूर्व विधायक रंजना साहू ने कहा कि स्थानीय स्तर पर समस्याओं का समाधान होने से ग्रामीणों के समय और संसाधनों की बचत हो रही है तथा प्रशासन के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।वहीं कलेक्टर ने कहा कि सुशासन तिहार का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का संवेदनशीलता एवं पारदर्शिता के साथ निराकरण करना है,बताया कि डूबान क्षेत्र की आजीविका संबंधी चुनौतियों के समाधान के लिए डूबान क्षेत्र के विकास और आजीविका संवर्धन के लिए शासन,प्रशासन प्रतिबद्ध है । ग्रामीणों को मत्स्य पालन से जोड़ा गया है, जिससे बड़ी संख्या में परिवारों को रोजगार के अवसर प्राप्त हुए हैं,मछुआ समिति की मांगों के अनुरूप मत्स्य पालन सुविधाओं का विस्तार किया गया है तथा धान उपार्जन केंद्र की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है, साथ ही विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं कौशल विकास के लिए विभिन्न प्रयास किए जा रहे हैं। अजीम प्रेमजी फाउंडेशन द्वारा वंचित पृष्ठभूमि की छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए प्रति वर्ष 30,000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है, जिसका लाभ डूबान क्षेत्र के विद्यार्थी भी ले सकते हैं। साथ ही विद्यार्थियों को साइंस पार्क, मधुरिमा, लाइवलीहुड सेंटर एवं बड़ौदा आरसेटी का भ्रमण कराया गया है ताकि वे कौशल प्रशिक्षण के प्रति प्रेरित हो सकें।बताया कि कोड़ेगांव (बी.) में बीएसएनएल एवं जियो मोबाइल टॉवर स्थापना तथा अकलाडोंगरी में कॉलेज एवं आईटीआई खोलने के प्रस्ताव भी भेजे गए हैं।कार्यक्रम के दौरान तिर्रा, कोलियारी, बरबांधा एवं हरफर में लगभग 26 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण कार्यों का भूमिपूजन किया गया। साथ ही हितग्राहियों को नवीन राशन कार्ड, मत्स्य पालन एवं पशुपालन ऋण स्वीकृति आदेश, किसान क्रेडिट कार्ड, सुपोषण किट, आयुष्मान कार्ड तथा निःशुल्क चश्मों का वितरण किया गया। सेवानिवृत्त आंगनबाड़ी सहायिकाओं को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया गया।


