
21 जून को चार परीक्षा केंद्रों में शामिल होंगे 1176 अभ्यर्थी
धमतरी। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा आयोजित की जाने वाली नीट-यूजी 2026 परीक्षा के लिए जिले में सभी आवश्यक तैयारियां प्रारंभ कर दी गई हैं एवं परीक्षा के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण आयोजन के लिए संबंधित विभागों एवं परीक्षा केंद्रों के साथ समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।जिले में इस बार कुल चार परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जहां 1176 अभ्यर्थी परीक्षा में सम्मिलित होंगे। इनमें बीसीएस पी.जी. कॉलेज धमतरी में 480, शिव सिंह वर्मा शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल धमतरी में 240, नारायण राव मेघावाले शासकीय गर्ल्स कॉलेज धमतरी में 240 तथा भोपाल राव पावार शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज रूद्री में 216 अभ्यर्थियों के बैठने की व्यवस्था की गई है तथा परीक्षा के सफल संचालन के लिए सभी केंद्राध्यक्षों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए हैं,ताकि अभ्यर्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए समुचित व्यवस्था की जा रही है।कलेक्टर ने कहा कि नीट जैसी राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा के आयोजन को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग और प्रतिबद्ध है।कहा कि सभी विभागों के समन्वित प्रयासों से परीक्षा का संचालन निर्धारित दिशा-निर्देशों के अनुरूप शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से कराया जाएगा।साथ ही अभ्यर्थियों से समय पर परीक्षा केंद्र पहुंचने तथा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है।


