प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित माटेगहन की शुभारंभ

धमतरी। छत्तीसगढ़ में सहकारिता को नई दिशा देने और किसानों को सशक्त बनाने के लिए सहकारिता विभाग द्वारा 515 नई प्राथमिक कृषि साकारी समिति पैक्स का गठन किया गया है, जिसका वर्चुअल शुभारंभ 15 अप्रैल को मुख्यमंत्री सांय द्वारा मंत्रालय भवन से किया गया है।इसी के तहत जिला सहकारी समिति के अंतर्गत,प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति मर्यादित माटेगहन पंजीयन क्रमांक 318 वर्चुअल शुभारंभ किया गया,जहां वर्षों से मांग रहा, किसान खाद बीज केसीसी के लिए कई किलोमीटर तय करके जंगलों और पहड़ो के रास्तों खाद बीज और अन्य गतिविधि के कामों के लिए जाने आने मे काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता था।किसान आज माटेगहन मे गोदाम सह कार्यालय बनने से काफी हर्षित महसूस किये।वहीं सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने बताया की नई पैक्स समितियां का गठन से किसानों को ऋण खाद बीज तथा अन्य कृषि सुविधा अब स्थानीय स्तर पर सहज रूप से उपलब्ध है होगी,इससे किसानों का समय व संसाधनों की बचत भी होगी साथ ही किसानों को शासकीय योजनाओं का सीधा लाभ मिल सकेगा,जिससे किसानों की आय में वृद्धि होगी और गांव के समग्र विकास को गति मिलेगी।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *