

फिर पकड़ाया 55 किलो गांजा, डस्टर कार,4 नग मोबाइल सहित कुल कीमती 33,53,500/- रूपये जप्त
ओडिशा से महाराष्ट्र ले जाया जा रहा 27.50 लाख रुपये का गांजा
धमतरी। पुलिस द्वारा लगातार मादक पदार्थ एवं अवैध गतिविधियों पर सतत निगाह रखकर कार्यवाही की जा रही विशेष रूप से बोरई, कुन्दई एवं विश्रामपुरी (कोंडागांव) ट्राई-जंक्शन पर अंतरराज्यीय एवं अंतरजिलीय समन्वय को नई मजबूती प्रदान की गई है।स्वयं एसपी धमतरी द्वारा नाकों पर तैनात अधिकारी-कर्मचारियों को ब्रीफ कर प्रत्येक वाहन जांच करने एवं संदिग्ध गतिविधियों पर नजर बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं।इसी क्रम में 4 मई को सांकरा नाका में वाहन चेकिंग के दौरान मैनपुर की ओर से आ रहे रेनॉल्ट डस्टर वाहन को रोककर जांच की गई।जांच के दौरान वाहन में सवार तीन संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ कर डिक्की की तलाशी लेने पर 38 पैकेटों में भरा हुआ गांजा बरामद किया गया।तथा पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा को बलांगीर (ओडिशा) से खरीदकर नासिक (महाराष्ट्र) ले जाना स्वीकार किया एवं आरोपी ने अपना नाम अमोल अरुण,उम्र 33 वर्ष,निवासी देवी मंदिर रोड शिंदे महाराष्ट्र,तनिष गायकवाड,उम्र 19 वर्ष, निवासी श्रीरामपुर जिला अहमदनगर महाराष्ट्र,एवं ऋषिकेश,उम्र 23 वर्ष, निवासी राहाता जिला अहमदनगर महाराष्ट्र के रहने वाले बताये।जिस पर आरोपियों के विरुद्ध थाना सिहावा में धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार किया गया है तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा रहा है।

