छात्रावासों में ऑनलाइन इंग्लिश स्पीकिंग क्लास से बढ़ रहा आत्मविश्वास

सेवा संकल्प अभियान के तहत ग्रामीण विद्यार्थियों को अंग्रेजी संवाद का नियमित अभ्यास

धमतरी। जिले के शासकीय छात्रावासों में रहने वाले विद्यार्थियों के लिए नियमित ऑनलाइन इंग्लिश स्पीकिंग क्लास शुरू की गई है। कलेक्टर और जिला पंचायत सीईओ की पहल पर विशेषज्ञ शिक्षक विद्यार्थियों को अंग्रेजी बोलने, उच्चारण, वाक्य निर्माण और दैनिक बातचीत का अभ्यास करा रहे हैं।

उच्च शिक्षा और रोजगार के लिए उपयोगी पहल

ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के विद्यार्थियों में अंग्रेजी बोलने की झिझक दूर करने और संवाद कौशल विकसित करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है। विद्यार्थी ऑनलाइन कक्षाओं में प्रश्न पूछने, उत्तर देने और अपनी बात अंग्रेजी में रखने का अभ्यास कर रहे हैं।कलेक्टर ने कहा कि विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा व्यक्त करने के लिए समान अवसर और बेहतर वातावरण मिलना जरूरी है।वहीं सीईओ जयंत नाहटा ने बताया कि कक्षाओं की नियमित मॉनिटरिंग के साथ छात्रावास अधीक्षकों को विद्यार्थियों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।अंग्रेजी संवाद का यह नियमित अभ्यास विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा, प्रतियोगी परीक्षाओं, प्रशिक्षण, साक्षात्कार और रोजगार के अवसरों के लिए तैयार करने में सहायक होगा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *