नवाचार से समाधान और समाधान से उद्यमिता की ओर बढ़ेंगे युवा

लाइवलीहुड कॉलेज में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ के तहत जिला स्तरीय जागरूकता सत्र आयोजित

धमतरी। सेवा संकल्प अभियान के तहत लाइवलीहुड कॉलेज, धमतरी में ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ को लेकर जिला स्तरीय जागरूकता सत्र आयोजित किया गया,जिसमें आईटीआई भाटगांव और लाइवलीहुड कॉलेज के करीब 120 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों को नवाचार, समस्या आधारित समाधान विकसित करने और अपने विचारों को स्टार्टअप एवं उद्यम में बदलने की प्रक्रिया की जानकारी दी गई।स्टार्टअप मेंटर एवं विशेषज्ञ दुर्गेश गंगीर ने विद्यार्थियों को प्रतियोगिता की अवधारणा, उद्देश्य और सहभागिता प्रक्रिया से अवगत कराया।कहा कि नवाचार का उद्देश्य केवल नई तकनीक विकसित करना नहीं, बल्कि स्थानीय एवं सामाजिक समस्याओं की पहचान कर उनके सरल और उपयोगी समाधान तैयार करना भी है।

आइडिया से प्रोटोटाइप तक

सत्र में विद्यार्थियों को समस्या की पहचान, आइडिया डेवलपमेंट, नवाचार आधारित समाधान, प्रोटोटाइप निर्माण, स्टार्टअप और उद्यमिता की संभावनाओं के बारे में जानकारी दी गई।साथ में स्थानीय संसाधनों और तकनीक के उपयोग से रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर विकसित करने पर भी चर्चा हुई।विद्यार्थियों को ‘सेवा फर्स्ट इनोवेशन चैलेंज’ में अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत करने और समस्या आधारित समाधान विकसित करने की प्रक्रिया समझाई गई। विद्यार्थियों ने विशेषज्ञों से बातचीत कर नवाचार एवं स्टार्टअप से जुड़े सवालों के जवाब भी प्राप्त किए।अधिकारियों ने युवाओं को शासकीय योजनाओं, कौशल आधारित स्वरोजगार और उद्यमिता के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को समस्या पहचानने, समाधान विकसित करने और नवाचार को उद्यम में बदलने के लिए प्रोत्साहित करना रहा।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *