
घर-घर पहुंचकर ली व्यवस्थाओं की जानकारी, कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
धमतरी। जनगणना अभियान के प्रथम चरण के अंतर्गत नगर में चल रहे सर्वे कार्य का महापौर ने निरीक्षण कर विभिन्न वार्डों में पहुंचकर जनगणना कार्य की प्रगति, कर्मचारियों की कार्यप्रणाली एवं नागरिकों से प्राप्त जानकारी का जायजा लिया।एवं अधिकारियों एवं कर्मचारियों से चर्चा कर कार्य को पूरी पारदर्शिता, सावधानी और समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के निर्देश दिए।कहा कि जनगणना देश के विकास की आधारशिला है।इसके माध्यम से प्राप्त आंकड़ों के आधार पर शासन द्वारा विभिन्न योजनाओं का निर्माण एवं संसाधनों का निर्धारण किया जाता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक की सही एवं सटीक जानकारी दर्ज की जाए, ताकि भविष्य की योजनाओं का लाभ समाज के सभी वर्गों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।
वहीं जनगणना कार्य में लगे कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करना एक जिम्मेदारीपूर्ण कार्य है। अतःकर्मचारियों को पूरी निष्ठा एवं धैर्य के साथ कार्य करना चाहिए और नागरिकों से सौहार्दपूर्ण व्यवहार बनाए रखना चाहिए।साथ ही नागरिकों से भी अपील की कि वे जनगणना दल को सही जानकारी प्रदान कर इस राष्ट्रीय कार्य में अपना सहयोग दें।

