
धमतरी। स्वच्छता सर्वेक्षण 2025-26 को ध्यान में रखते हुए नगर निगम द्वारा शहर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के लिए व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।इस अभियान के तहत जागरूकता गाड़ियां शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में घूमकर स्वच्छता का संदेश दे रही हैं।वहीं, लेफ्ट लेग पेंटिंग के माध्यम से भी लोगों को स्वच्छता के महत्व से अवगत कराया जा रहा है।एवं स्वच्छता दीदियां घर-घर जाकर लोगों को कचरा पृथक्करण एवं साफ-सफाई के प्रति जागरूक कर रही हैं।इसी क्रम में निगम के इंजीनियरों द्वारा वार्डों का नियमित निरीक्षण किया जा रहा है, वहीं सफाई कर्मियों के माध्यम से सड़कों और सार्वजनिक स्थानों की साफ-सफाई की जा रही है।साथ ही विभिन्न माध्यमों से स्वच्छता का प्रचार-प्रसार किया जा रहा है और नागरिकों से भी अपील की जा रही है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।


