
धमतरी। विश्व मलेरिया दिवस के अवसर पर जिला अस्पताल, धमतरी में मलेरिया उन्मूलन हेतु जन-जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।इस दौरान सीएमएचओ एवं जिला मलेरिया अधिकारी के मार्गदर्शन में जागरूकता रैली का शुभारंभ कर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा आम नागरिकों को मलेरिया से बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के संबंध में जानकारी दी गई।वहीं कार्यक्रम में “टेस्ट, ट्रीट और ट्रैक” रणनीति के साथ-साथ स्वच्छता, मच्छर नियंत्रण एवं जनभागीदारी पर विशेष जोर दिया गया।


