सुंदरगंज वार्ड में महात्मा गांधी की जयंती मनाई गई

सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों को अपनाने का लिया संकल्प

धमतरी। शहर कांग्रेस कमेटी ब्लॉक-1 के निर्देशानुसार सुंदरगंज वार्ड में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम में उपस्थित वार्डवासियों ने गांधी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके आदर्शों एवं विचारों को जीवन में अपनाने का संकल्प लिया।

वक्ताओं ने किया महात्मा गांधी के आदर्शों को याद

इस अवसर पर वक्ताओं ने महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और सत्याग्रह के सिद्धांतों के साथ उनके सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।कहा कि गांधीजी के विचार आज भी समाज में सद्भाव, एकता और भाईचारे को मजबूत करने की प्रेरणा देते हैं।कार्यक्रम में शहर ब्लॉक अध्यक्ष गौतम वाधवानी, आशीष धुरुव, आशाराम बंजारे, कमल नेताम, राजेश धुरुव, पूरण धुरुव सहित बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और वार्डवासी उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *